देश की खबरें | राजग बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि गठबंधन ने राज्य में 15 सालों के शासन में अपने लगभग सभी वादों को पूरा किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सासाराम/नबीनगर (बिहार), 22 अक्टूबर रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि गठबंधन ने राज्य में 15 सालों के शासन में अपने लगभग सभी वादों को पूरा किया है।

बिहार के बाढ़ (पटना के पास), नोखा (रोहतास), नबीनगर (औरंगाबाद) में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रत्येक घर में बिजली पहुंचने के साथ ' लालटेन का युग' समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लालटेन राजद का चुनाव चिह्न है। बिहार में राजग गठबंधन के तहत भाजपा, जदयू, हम और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने गांव, गरीब और किसान की चिंता की है।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

किसानों के कल्याण के कार्यों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ''केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कृषि विधेयक पारित किए हैं और इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के हर किसान को छह हजार रुपये वार्षिक सहायता के रूप में दिए जा रहे हैं। अब केंद्र की योजनाओं का पैसा सीधे जनता के पास जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 15 सालों के शासन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अधिकांश वादों को पूरा किया है। राजग की सरकार ही बिहार की जनता के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। राजग फिर दो तिहार बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रहा है। ’’

बिहार विधान सभा में 243 सीटें हैं।

सिंह ने कहा ‘‘हमारे प्रधानमंत्री जी का सीना 56 इंच का है और जोखिम उठाने की क्षमता है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पुरज़ोर लड़ाई चल रही है और आतंकवाद का सफ़ाया होकर रहेगा। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमने धारा 370 हटा दी और भव्‍य राम मंदिर का निर्माण जारी है।’’

सासाराम के नसरीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रैली में राजनाथ सिंह ने कहा, '' बिहार के लोगों को लगता था कि उन्हें कभी बिजली नहीं मिलेगी लेकिन नीतीश जी बिजली लाए और लालटेन युग का अंत किया।''

उन्होंने कहा, '' लालटेन टूट चुकी है और इसका तेल जमीन पर फैल चुका है। पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) भी विफल हो चुका है और उनका खेल खत्म हो गया है।''

उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान