एजेंसी न्यूज

Andhra Pradesh Elections 2024: राजग ने आंध्र में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया, BJP को छह लोस व 10 विस सीटें मिलीं

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों ने सोमवार को ल‍ंबी चर्चा के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया.

Andhra Pradesh Elections 2024: राजग ने आंध्र में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया, BJP को छह लोस व 10 विस सीटें मिलीं
BJP Photo | Credit- ANI

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 12 मार्च : आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों ने सोमवार को ल‍ंबी चर्चा के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया. इसके तहत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) 17 संसदीय और 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के बाद कहा कि समझौते के तहत, पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के वास्ते नायडू एवं कल्याण से मुलाकात की. आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीट हैं. वर्ष 2024 में पहली बार तीनों दल एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में, जब तेदेपा और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नागरिकता संशोधन कानून-2024’ का लागू होना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब: जेपी नड्डा

तेदेपा और जनसेना ने पहले ही 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. नायडू ने कहा कि संबंधित दल जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे. सूत्रों ने बताया कि विपक्षी पार्टी ने 17 से 20 मार्च के बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है. तेदेपा के एक अन्य सूत्र ने इस बात पर जोर दिया कि अगर मोदी इस सभा में भाग लेते हैं, तो यह एक दशक में पहली बार होगा कि मोदी, नायडू और कल्याण एक ही मंच पर होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).