देश की खबरें | एनसीडब्ल्यू ने विवादित टिप्पणी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य द्वारा कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य द्वारा कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया।

आयोग ने इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी जैसे कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है।

एनसीडब्ल्यू ने शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को भी नोटिस भेजा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक बयान में कहा, ‘‘ये टिप्पणियां, जिनसे व्यापक सार्वजनिक आक्रोश उत्पन्न हुआ है, प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा का उल्लंघन करती हैं, विशेषकर ऐसे समाज में जो समानता और पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देता है। इस चिंता के मद्देनजर एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी पर चर्चा करने के लिए सुनवाई निर्धारित की गई है। ’’

महिला संगठन ने उनसे आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

उन्होंने बयान में कहा कि इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे नयी दिल्ली स्थित एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें