मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट ने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के अपने प्रयासों के तहत ‘जनता दरबार’ लगाने और राज्यव्यापी यात्राएं करने की योजना बनाई है। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में राकांपा के मंत्रियों, नेताओं और समर्थकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद पार्टी ने योजना साझा की।
लोकसभा सदस्य और अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पत्रकारों से कहा कि बैठक में उनकी पार्टी के कार्यक्रमों व नीतियों और जमीनी स्तर पर राकांपा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
तटकरे ने कहा, "संगठनात्मक मामलों पर गौर करने के लिए अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक होगी।"
तटकरे ने कहा कि पार्टी के नेता लोकसभा क्षेत्रवार यात्राएं भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिलेवार यात्राओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण नेताओं को दी जाएगी और राकांपा के नौ मंत्री अगले सप्ताह से 'जनता दरबार' लगाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY