देश की खबरें | एनसीपीसीआर ने जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों को लेकर डीजीसीआई को समन जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को जॉनसन एंड जॉनसन के बच्चों के शैंपू और टेल्कम पाउडर में फार्मलडेहाइड और एसबेस्टस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच में एकरूपता और मानक नहीं होने को लेकर समन जारी किया है।

नयी दिल्ली, चार मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को जॉनसन एंड जॉनसन के बच्चों के शैंपू और टेल्कम पाउडर में फार्मलडेहाइड और एसबेस्टस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच में एकरूपता और मानक नहीं होने को लेकर समन जारी किया है।

फार्मलडेहाइड और एसबेस्टस को कार्सिनोजेन के तौर पर चिन्हित किया गया है। कार्सिनोजेन की मौजूदगी से कैंसर की आशंका बढ़ती है।

डीसीजीआई, सीडीएससीओ के प्रमुख होते हैं। यह संगठन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत काम करता है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा जारी समन में कहा गया है कि आयोग ने जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित बच्चों के शैंपू में फार्मलडेहाइड और टेल्कम पाउडर में ऐसबेस्टस की मौजूदगी का विश्लेषण करने के लिए कई बार मानक और वैध पद्धति पर सूचनाएं मांगी है।

इसमें कहा गया कि सीडीएससीओ से मिले जवाब से साफ है कि वह इस मुद्दे पर सही तरह से दायित्व का निर्वहन करने में असफल रहा।

एनसीपीसीआर के समन में सीडीएससीओ को 12 मार्च 2020 को भेजे गए एक पत्र का भी हवाला दिया गया है। पत्र के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पाद में फार्मलडेहाइड और ऐसबेस्टस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच पद्धति में एकरूपता नहीं है।

समन में 12 मार्च 2021 को संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेज के साथ डीसीजीआई को निजी तौर पर उपस्थित होने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\