देश की खबरें | राकांपा कार्यकर्ता हत्या मामला: तीन महीने से फरार पत्रकार हैदराबाद से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पिछले तीन महीने से फरार एक पत्रकार को शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया।

पुणे/मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पिछले तीन महीने से फरार एक पत्रकार को शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि बाल बोथे, अहमदनगर में एक क्षेत्रीय दैनिक अखबार के लिए काम करता था और उसे सुबह गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अहमदनगर की पारनेर तहसील के जातेगांव फाटा में पिछले साल 30 नवंबर को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने राकांपा कार्यकर्ता रेखा जारे (39) की हत्या कर दी थी। जारे अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ कार में पुणे से अहमदनगर जा रही थी।

इस मामले में बोथे मुख्य आरोपी है।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, “रेखा जारे हत्याकांड के संबंध में हमने शनिवार सुबह बोथे को हैदराबाद से गिरफ्तार किया।”

पाटिल ने कहा कि इस मामले में अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बोथे ने जारे की हत्या की साजिश रची।

अहमदनगर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया था।

इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों ने जांच अधिकारियों को अपराध में बोथे की संलिप्तता की जानकारी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now