एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस के दावे वाली भिवंडी लोकसभा सीट पर राकांपा (एसपी) ने अपना उम्मीदवार उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बृहस्पतिवार को भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से सुरेश म्हात्रे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे के तहत सहयोगी दल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा जताया है।

देश की खबरें | कांग्रेस के दावे वाली भिवंडी लोकसभा सीट पर राकांपा (एसपी) ने अपना उम्मीदवार उतारा

मुंबई, चार अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बृहस्पतिवार को भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से सुरेश म्हात्रे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे के तहत सहयोगी दल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा जताया है।

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें मध्य महाराष्ट्र के बीड से बजरंग सोनवणे को मैदान में उतारा गया।

बीड में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा, जबकि निकटवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा।

इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) के घटक राकांपा (एसपी) ने अब तक सात उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पिछले सप्ताह जारी पहली सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे।

एमवीए में एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भी शामिल है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं जिन पर 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).