देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में राकांपा विधायकों ने पेमा खांडू सरकार को समर्थन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन विधायकों ने बुधवार को पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की ।

ईटानगर, 19 जून अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन विधायकों ने बुधवार को पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की ।

इन विधायकों में - निख कामिनी, लिखा सोनी और टोको तातुंग - शामिल हैं, जिन्होंने यहां खांडू के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा।

खांडू ने उनकी प्रतिबद्धता और सहयोग के लिए उनका आभार जताया और राज्य की प्रगति को बढ़ावा देने में इस तरह के गठबंधन के महत्व को स्वीकार किया।

खांडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैं अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के माननीय विधायक निख कामिन जी, लिखा सोनी जी और टोको तातुंग जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। विधायकों ने मुलाकात के दौरान अपना समर्थन पत्र सौंपा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपकी प्रतिबद्धता और सहयोग की हम बहुत सराहना करते हैं। हम मिलकर अरुणाचल प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेंगे।”

पिछले दो दिनों में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के दो सदस्यों ने भी पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सरकार को समर्थन दिया है।

राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिये 19 अप्रैल को हुए चुनाव में भाजपा ने 46 सीटें जीती थीं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच सीटें जीतीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\