देश की खबरें | राकांपा, कांग्रेस ने एमवीए सरकार की विकास परियोजनाओं पर से रोक हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा कांग्रेस के नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री एकनाथ शिंदे से सोमवार को अलग-अलग मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों तथा परियोजनाओं को रोका ना जाए।

मुंबई, 18 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा कांग्रेस के नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री एकनाथ शिंदे से सोमवार को अलग-अलग मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों तथा परियोजनाओं को रोका ना जाए।

नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के नेतृत्व में राकांपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों, व्यापारियों और नागरिकों को शीघ्र मुआवजा तथा आवश्यक मदद मुहैया कराने की मांग भी की।

राकांपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री की आज सुबह हुई मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दिन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मांग की कि राज्य में विकास योजनाओं तथा कार्यों पर लगाए गए प्रतिबंधों को तुरंत हटाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश संबंधी घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की जान गई है।

कांग्रेस ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और राज्य में बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने की भी मांग की।

शिंदे नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद उसे उसने एमवीए सरकार के कई फैसलों को पलटा है।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका