देश की खबरें | राकांपा प्रमुख पवार ने बिजली (संशोधन) विधेयक का विरोध किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि बिजली (संशोधन) विधेयक को इसके मौजूदा रूप में संसद में पारित किये जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा देगा।
नासिक, 10 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि बिजली (संशोधन) विधेयक को इसके मौजूदा रूप में संसद में पारित किये जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा देगा।
यहां एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि विपक्ष ने केंद्र सरकार को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह विधेयक को इसके मौजूदा स्वरूप में संसद में पारित किये जाने की अनुमति नहीं देगा।
पवार ने कहा कि विधेयक लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के पास बहुमत होने के कारण भले ही पास हो जाये, लेकिन इसे राज्यसभा में पास नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि उच्च सदन में सत्ताधारी पक्ष के पास बहुमत का अभाव है।
पवार ने कहा, ‘‘सत्ता पर काबिज लोगों ने बिजली संशोधन विधेयक 2022 लाने का फैसला किया है। हमने इसका विरोध किया है, क्योंकि यदि यह अपने मौजूदा स्वरूप में पास हो गया तो बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लग जाएगी।’ उन्होंने दावा किया कि ऊर्जा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण करने पर मंथन चल रहा है।
पवार ने कहा कि विभिन्न राज्य संचालित ऊर्जा कंपनियों में 40-42 हजार रिक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए और इन पदों पर फिलहाल संविदा पर काम कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु ने ऐसे कर्मचारियों को सेवा में समाहित किया है और महाराष्ट्र को भी ऐसा करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)