Maharashtra: राकांपा ने महाराष्ट्र की शिंदे नीत सरकार को ‘‘दो पहिया स्कूटर’’ बताया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को ‘‘दोपहिया स्कूटर’’ करार देते हुए कहा कि शिवसेना के बागियों को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए.
मुंबई, 2 जुलाई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को ‘‘दोपहिया स्कूटर’’ करार देते हुए कहा कि शिवसेना के बागियों को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए.
राकांपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को अलग-अलग दिशाओं में खींचने वाला ‘‘तीन-पहिया ऑटो-रिक्शा’’ बताया था, जबकि शिवसेना के बागी शिंदे के नेतृत्व वाली नयी सरकार खुद एक दोपहिया वाहन की तरह दिखती है. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तपासे ने कहा, ‘‘नयी सरकार एक दोपहिया स्कूटर की तरह है जिसका हैंडल पीछे बैठने वाले के पास है.’’ यह भी पढ़ें : Haryana: गुरुग्राम में बिना संचालन मंजूरी के चल रहे 11 रेस्तरां और पब सील
उन्होंने कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों को ‘मातोश्री’ (उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे परिवार का निजी निवास) जाना चाहिए और बगावत का झंडा उठाने के लिए माफी मांगनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

