एनसीएमसी ने आसन्न चक्रवात को लेकर तैयारियों की समीक्षा की
इस चक्रवात के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराने की आशंका है। समिति ने इन दो राज्यों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
नयी दिल्ली, 16 मई राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने आसन्न चक्रवात के लिए तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की।
इस चक्रवात के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराने की आशंका है। समिति ने इन दो राज्यों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में यहां हुई समिति की बैठक में बंगाल की खाड़ी में आसन्न चक्रवात के लिए तैयारियों का जायजा लिया।
इसमें कहा गया है कि कैबिनेट सचिव ने मौजूदा स्थिति और राहत अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की और तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने अधिक दबाव वाले क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और यह 20 मई तक ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तटों को पार कर सकता है।
इसके प्रभाव से तीव्र हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
बैठक के दौरान राज्य सरकारों के संबंधित अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की पुष्टि की।
बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल को सतर्क किया गया है और राज्य सरकार के अधिकारियों से समन्वय करने को कहा गया है।
गृह, रक्षा मंत्रालयों के साथ-साथ भारतीय मौसम विभाग और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में हिस्सा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

