जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट की बिक्री को चुनौती देने वाली अपीलें खारिज कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के लिए सफायर मीडिया की तरफ से लगाई बोलियों को मंजूरी देने वाले आदेश के खिलाफ दायर अपीलें सोमवार को खारिज कर दीं।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के लिए सफायर मीडिया की तरफ से लगाई बोलियों को मंजूरी देने वाले आदेश के खिलाफ दायर अपीलें सोमवार को खारिज कर दीं।

इसके साथ ही एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ के आदेश को बरकरार रखा। एनसीएलटी ने छह मई, 2024 को रिलायंस ब्रॉडकास्ट के लिए सफायर मीडिया की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

रिलायस ब्रॉडकास्ट बिग 92.7 एफएम के ब्रांड नाम के तहत एफएम रेडियो कारोबार का संचालन करती है।

इस आदेश को असफल समाधान आवेदकों- अभिजीत रियलटर्स एंड इन्फ्रावेंचर और क्रिएटिव चैनल एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग ने पांच अपीलें दायर करके चुनौती दी थी।

एनसीएलएटी ने इन अपीलों की सुनवाई के बाद कहा, ‘‘हमने पाया है कि चुनौती प्रणाली और समाधान पेशेवर द्वारा की गई बातचीत दिवाला समाधान प्रक्रिया के नियमों और प्रक्रिया नोट के अनुरूप है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\