देश की खबरें | एनसीईआरटी 15 साल बाद स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) में 15 साल बाद बदलाव किया जा रहा है और नयी रूपरेखा का मसौदा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। वहीं, नया पाठ्यक्रम अगले साल मार्च तक तैयार हो जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 24 जून मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) में 15 साल बाद बदलाव किया जा रहा है और नयी रूपरेखा का मसौदा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। वहीं, नया पाठ्यक्रम अगले साल मार्च तक तैयार हो जाने की संभावना है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘स्कूली शिक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। एनसीईआरटी से उम्मीद की जाएगी कि वह नए पाठ्यक्रम के मुताबिक किताबों में जरुरी बदलाव करे। स्कूली शिक्षा के लिए इस प्रक्रिया की शुरुआत विषयों के विशेषज्ञ करेंगे और दिसंबर 2020 तक अंतरिम रिपोर्ट देंगे। नया पाठ्यक्रम मार्च 2021 तक तैयार होने की संभावना है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को निर्देश दिया है कि पाठ्य पुस्तकों में बदलाव करते हुए यह ध्यान रखा जाए कि तथ्यों के अलावा उसमें और कुछ ना हो।

मंत्रालय ने कहा है कि पाठ्य पुस्तकों में किताबी ज्ञान बहुत ज्यादा है। उनमें अतिरिक्त चीजें जैसे रचनात्मक सोच, जीवन से जुड़े कौशल, भारतीय संस्कृति, कला और अन्य चीजों को शामिल किया जाए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से बिहार में अब तक 8,273 लोग संक्रमित, 6,106 लोग हुए ठीक: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनसीईआरटी की किताबों में अभी तक सिर्फ पांच बार, 1975, 1988, 2000 और 2005 में बदलाव हुआ है।

नए पाठ्यक्रम के हिसाब से कक्षा एक से लेकर 12 तक की सभी पुस्तकों में बदलाव होंगे।

इसके अलावा मंत्रालय ने एनसीईआरटी से कहा है कि वह ऐसे छात्रों के लिए पूरक पाठ्य सामग्री तैयार करे, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

मंत्रालय ने एनसीईआरटी को कहा है कि ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान वह पूरक पाठ्य सामग्री तैयार करे, खास तौर से उनके लिए जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है। एनसीईआरटी को पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए ऐसी पाठ्य सामग्री दिसंबर 2020 तक और छठवीं से 12वीं तक के लिए जून 2021 तक चरणबद्ध तरीके से तैयार करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\