देश की खबरें | धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता को एनसीबी का समन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षीतिज रवि को पेश होने के लिए समन भेजा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षीतिज रवि को पेश होने के लिए समन भेजा।

एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंधित मादक पदार्थ के कोण की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | किंग्स इलेवन पंजाब ने RCB को 97 रन से हराया: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धर्मा प्रोडक्शन के मालिक फिल्मकार करण जौहर हैं।

अधिकारी ने बताया कि रवि को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़े | Sekhar Basu Dies of COVID-19: विख्यात परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रवि का नाम सामने आया है।

एनसीबी इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है और अपनी जांच का दायर बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित कारोबार तक विस्तारित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\