एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया, सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और पड़ोसी उपनगरों में मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान के दौरान दो नाइजीरियाई लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया, सात गिरफ्तार

मुंबई, 28 अगस्त स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और पड़ोसी उपनगरों में मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान के दौरान दो नाइजीरियाई लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान, नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी के दो अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एनसीबी टीम ने आरोपी व्यक्तियों से एमडी बरामद की।

उन्होंने कहा, ‘‘टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित की शुक्रवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी भी इस अभियान का हिस्सा थी।’’ उन्होंने कहा, दीक्षित को सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने उपनगरीय जोगेश्वरी से एमडी मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अबुसुफियान खान को पकड़ा था और उसके पास से एमडी बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई महानगर क्षेत्र के वसई और नालासोपारा पूर्व में 57.3 ग्राम एमडी के साथ कम मात्रा में चरस और गांजा जब्त की।

उन्होंने कहा कि इस मामले में रफीक मोहम्मद अली शेख और नाइजीरियाई नागरिक जॉनसेन माका को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी अधिकारियों ने उपनगरीय गोरेगांव से अपराधी इरफान इकरामुद्दीन खान के पास से 52 ग्राम एमडी जब्त की।

अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में नाइजीरियाई नागरिक किंग्सले उकुवेजा के पास से कम से कम 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान, नाइजीरियाई लगभग 50 लोगों के साथ सामुदायिक रसोई में छिप गया और इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी मुंबई की एक टीम ने ठाणे जिले के मीरा रोड पर शुक्रवार को 65 ग्राम एमडी जब्त की और रियाज इकबाल टंडेल नामक एक व्यक्ति को पकड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).