देश की खबरें | एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर की तलाशी ली, मादक पदार्थ बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को यहां हास्य कलाकार (कॉमेडियन) भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर की तलाशी ली और कुछ मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।
मुंबई, 21 नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को यहां हास्य कलाकार (कॉमेडियन) भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर की तलाशी ली और कुछ मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | तेलंगाना के दिग्गज कांग्रेस नेता सर्व सत्यानारायण ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल.
उन्होंने बताया कि यह तलाशी मनोरंजन उद्योग में मादक पदाथों के कथित उपयोग की एनसीबी द्वारा की जा रही जांच के तहत ली गयी।
अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े | Bihar: मुस्लिम युवक ने अपने घर के आंगन में छठव्रतियों के लिए बनवाया जलकुंड.
उन्होंने कहा, ‘‘सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।"
अधिकारी ने कहा कि एजेंसी महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रही है।
भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।
एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

