देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले में एनसीबी ने रकुल प्रीत सिंह, करिश्मा प्रकाश और क्षितिज रवि से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि से पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि से पूछताछ की।

एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने करिश्मा प्रकाश को शनिवार को फिर से बुलाया है, शनिवार को ही दीपिका पादुकोण का बयान भी दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को करिश्मा प्रकाश से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सेट किया तीन चौथाई बहुमत का टारगेट.

रवि को वर्सोवा स्थित उनके घर से सुबह एनसीबी अतिथि गृह ले जाया गया था। वे देर शाम तक वहां से बाहर नहीं आए थे।

रकुल (29) को सुबह करीब साढ़े दस बजे कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह में प्रवेश करते देखा गया। वह चार घंटे बाद बाहर आ गईं।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन को सीमित बहुमत, नीतीश का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं- सर्वे.

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड-मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ की जांच के सिलसिले में रकुल को तलब किया था।

अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान रकुल का नाम सामने आया था। एनसीबी पहले ही रिया और 12 से अधिक लोगों को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\