देश की खबरें | मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों पर हमला, तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 नवम्बर उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों की एक टीम पर 50 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई थी।

यह भी पढ़े | योगी सरकार सोनभद्र में पर्यटकों को प्राकृतिक अहसास कराने के लिए बना रहे टूरिस्ट बंग्लो.

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम जैसे ही गोरेगांव में भगत सिंह नगर क्षेत्र में पहुंची तो महिलाओं समेत लगभग 50 लोग वहां एकत्र हुए और इसके बाद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भीड़ को एनसीबी अधिकारियों पर हमला करने के लिए अन्य को उकसा रहे थे और उन्हें ‘‘अपहरणकर्ता’’ बता रहे थे।

यह भी पढ़े | यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का तंज, कहा- कांग्रेस के डूबते जहाज़ की जिन-जिन लोगों ने सवारी की है, उनका हश्र बहुत बुरा हुआ.

वानखेड़े ने हमला कर रही भीड़ को रोकने का प्रयास किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एनसीबी टीम के दो सदस्य घायल हो गये। इसके बाद एनसीबी टीम के सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें गोरेगांव पुलिस थाने ले गई।

गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान यूसुफ शेख, उनके पिता अमीन शेख, और एक विपुल आग्रे के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)