देश की खबरें | एनसीबी ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुप्त तरीके से इंटरनेट के माध्यम से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मादक पदार्थों की खरीद के लिए उपयोग में लाए जाने वाले इस तरीके को ''डार्कनेट'' कहा जाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुप्त तरीके से इंटरनेट के माध्यम से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मादक पदार्थों की खरीद के लिए उपयोग में लाए जाने वाले इस तरीके को ''डार्कनेट'' कहा जाता है।

यह गिरोह मादक पदार्थ की खरीद का भुगतान डिजिटल मुद्रा ''बिट कॉइन'' के जरिए करता था।

यह भी पढ़े | Spialia Zebra: राजस्थान के मुकेश पंवार ने खोजी देश की 1328वीं तितली, अब तक 111 प्रजातियों की तितलियों की कर चुके हैं खोज.

इस मामले में गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो ने कहा कि जुलाई में नीदरलैंड से भेजा गया एक पार्सल जब्त किया गया था जिसमें 750 एमडीएमए (इसे एक्सटैसी के नाम से जाना जाता है) गोलियां थीं।

यह भी पढ़े | हाथरस गैंगरेप पर विराट कोहली का फूटा गुस्सा, कहा- दोषियों को मिले सख्त सजा: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस पर एनसीबी की बेंगलुरु टीम द्वारा किए गए विस्तृत विश्लेषण के बाद यह गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

एनसीबी ने एक बयान में कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

गिरोह का सरगना फहीम था और ए हशीर और एसएस शेट्टी उसके सहयोगी थे। पार्सल प्राप्त करने वाले की पहचान के प्रमोद के रूप में हुई है।

बयान के मुताबिक, फहीम ने एक वेब श्रृंखला को देखकर डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की खरीद का तरीका अपनाया और बिट कॉइन खरीदकर, इसका उपयोग डार्कनेट के जरिए मादक पदार्थ मंगाने के लिए किया।

इसके मुताबिक, फहीम देश के अलग-अलग पते पर यह पार्सल मंगाता था और आगे इन मादक पदार्थों को उडुपी के विभिन्न कॉलेज के छात्रों को बेचता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\