देश की खबरें | एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ खरीदने के मामले में टेलीविजन अभिनेत्री को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदते हुए पकड़ी गयी 30 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 अक्टूबर मुंबई में कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदते हुए पकड़ी गयी 30 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के अधिकारियों ने एक सूचना के आधार पर अभिनेत्री को उस समय पकड़ लिया जब वह शनिवार को अंधेरी के वर्सोवा में माचीमार इलाके में एक शख्स से कथित तौर पर गांजा ले रही थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान के सीएम नीतीश कुमार को जेल भेजने वाले बयान पर रवि किशन का पलटवार, कहा-इस तरह का आरोप गलत, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उनके पास से 99 ग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री और गांजा आपूर्ति करने वाले फैसल (20) को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Ajit Pawar Corona Positive: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार कोरोना से संक्रमित, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती.

अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि जब्त किया गया गांजा वर्सोवा निवासी दीपक राठौर से लाया गया था। बाद में दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस कानून के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और एनसीबी मामले में जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\