देश की खबरें | एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता एजाज खान को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार किया है।

मुंबई, 31 मार्च स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खान के शहर के हवाईअड्डे पहुंचने पर एनसीबी की मुंबई जोन की शाखा ने मंगलवार को उन्हें पहले हिरासत में लिया।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद एनसीबी ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में खान से पूछताछ की और मंगलवार रात को उनका बयान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में उनकी भूमिका की जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किर लिया गया।

उन्होंने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक दल ने मामले में संबंध में मंगलवार को उपनगर अंधेरी और लोखंडवाला में छापे भी मारे।

मंगलवार को एनसीबी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों से बातचीत में खान ने कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह खुद एजेंसी के अधिकारियों से मिलने आए हैं।

अभिनेता ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका