जरुरी जानकारी | एनबीसीसी ने दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 2.23 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक स्थान 905 करोड़ रुपये में बेचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी के नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परियोजना में 2.23 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक स्थान 905 करोड़ रुपये में बेचा है।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी के नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परियोजना में 2.23 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक स्थान 905 करोड़ रुपये में बेचा है।

एनबीसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में वाणिज्यिक स्थान की बिक्री के लिए 22वीं नीलामी आयोजित की।

बयान में कहा गया, ‘‘ कंपनी ने 2.23 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक स्थान की 905.01 करोड़ रुपये में बिक्री की। इसमें 0.43 लाख वर्ग फुट क्षेत्र निजी संस्थाओं को बेच दिया गया है, जिसका बिक्री मूल्य 191.84 करोड़ रुपये है।’’

कंपनी ने अभी तक खुली ई-नीलामी के जरिए कुल 23.92 लाख वर्ग फुट की वाणिज्यिक जगह (बिना बिकी हुई) की बिक्री की है, जिसका बिक्री मूल्य 9,656.62 करोड़ रुपये है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित नौरोजी नगर के पुनर्विकास के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में एनबीसीसी (एक नवरत्न कंपनी) को नियुक्त किया है। एनबीसीसी ‘फ्रीहोल्ड’ आधार पर वाणिज्यिक स्थान का विपणन करने के लिए अधिकृत है।

एनबीसीसी मुख्य रूप से पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\