देश की खबरें | नयना जेम्स ने ताइवान में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता, अनिमेष स्पेन में 200 मीटर में शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लंबी कूद की भारत की शीर्ष खिलाड़ी नयना जेम्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को चीनी ताइपे में ताइवान एथलेटिक्स ओपन में 6.43 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
नई दिल्ली, दो जून लंबी कूद की भारत की शीर्ष खिलाड़ी नयना जेम्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को चीनी ताइपे में ताइवान एथलेटिक्स ओपन में 6.43 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर की कांस्य स्तर की प्रतियोगिता में 28 वर्षीय नयना ने बरसात के बीच अपने तीसरे प्रयास में दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
यह भारत के बाहर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6.67 मीटर है जो उन्होंने मार्च में इंडियन ओपन जंप्स प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के दौरान किया था। उन्होंने पिछले महीने फेडरेशन कप में भी 6.53 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
इस बीच उभरते हुए भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने स्पेन में ट्रोफियो डि एटलेटिस्मो स्यूदाद डि सलामांका-मेमोरियल कार्लोस गिल पेरेज एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
इक्कीस वर्षीय अनिमेष ने 20.59 सेकेंड के समय से स्पर्धा जीती। हालांकि शनिवार को सलामांका के हेलमेंटिको स्टेडियम में हवा की गति प्लस 4.9 मीटर प्रति सेकेंड थी जो वैध नहीं है। हवा की अधिकतम स्वीकृत गति प्लस 2.0 मीटर प्रति सेकेंड है।
इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 20.62 सेकेंड था जो उन्होंने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान हासिल किया था।
स्पेन के डेनियल रोड्रिग्ज सेरानो (20.85 सेकेंड) और माउरो ट्रियाना लोपेज (21.27 सेकेंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले अनिमेष ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.27 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया जो पिछले साल मणिकांत होबलीधर द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड से मामूली अंतर से पीछे था।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिरसे ने सलामांका में ही 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.57 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
कुछ दिन पहले शिरसे ने फिनलैंड के जैवस्काइला में वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर (चैलेंजर स्तर) मीट के दौरान पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.41 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
फ्रांस में वर्ल्ड एथलेटिक्स श्रेणी डी प्रतियोगिता लिमोज नेशनल मीटिंग में राष्ट्रमंडल खेलों के त्रिकूद स्वर्ण पदक विजेता एल्धोज पॉल ने 16.24 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि जेसी संदेश ने ऊंची कूद के खिताब के लिए 2.18 मीटर का प्रयास किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

