एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 'नायाब' में 70 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का होगा प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिल्पकार सुदर्शन साहू, लघुकृतियां बनाने वाले जय प्रकाश लखियावाल और भील कलाकार भूरी बाई समेत 70 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन ‘नायाब’ के पहले संस्करण में होगा।

देश की खबरें | 'नायाब' में 70 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का होगा प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 21 अगस्त शिल्पकार सुदर्शन साहू, लघुकृतियां बनाने वाले जय प्रकाश लखियावाल और भील कलाकार भूरी बाई समेत 70 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन ‘नायाब’ के पहले संस्करण में होगा।

आयोजकों के मुताबिक, ‘नायाब’ के तहत 40 से अधिक भारतीय पारंपरिक कला रूप में उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

हस्तशिल्प स्टार्ट-अप ‘क्राफ्ट मेस्ट्रोस’ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी ‘नायाब’ का पहला संस्करण 25-26 अगस्त को ताज महल होटल में होगा।

आयोजकों के मुताबिक, 100 से अधिक उत्कृष्ट कृतियों के प्रदर्शन के साथ-साथ चर्चा और संगीत की एक श्रृंखला भी होगी, जो इन दुर्लभ उत्कृष्ट कृतियों के बारे में समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी।

‘नायाब’ की संस्थापक आकांक्षा दीक्षित ने एक बयान में कहा, “नायाब में हमारा लक्ष्य सिर्फ इन कला रूपों को प्रदर्शित करना नहीं है, बल्कि उनकी कालातीत सुंदरता और गहन महत्व को सम्मानित करना भी है। ”

यह प्रदर्शनी चार व पांच सितंबर को हैदराबाद के ताज कृष्णा में भी आयोजित की जाएगी और 13-14 सितंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस, कोलाबा में इसका समापन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).