गिरिडीह में नक्सलियों ने रेल लाइन उड़ाई: छह घंटे बाद हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग पर परिचालन बहाल
प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने 24 घंटे के अपने बिहार और झारखंड बंद के दौरान बुधवार रात गिरिडीह जिले में विस्फोट कर रेल लाइन के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे वहां रेल परिचालन करीब छह घंटे तक बंद रहा, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहाल किया गया.
गिरिडीह (झारखंड), 27 जनवरी : प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने 24 घंटे के अपने बिहार और झारखंड बंद के दौरान बुधवार रात गिरिडीह जिले में विस्फोट कर रेल लाइन के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे वहां रेल परिचालन करीब छह घंटे तक बंद रहा, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहाल किया गया. रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि चिचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट की सूचना पर रेल परिचालन रोक दिया गया था.
आज पटरी को ठीक करने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे रेल परिचालन बहाल किया गया. हेमंत ने बताया कि विस्फोट के कारण पटरियों का ‘पैनल क्लिप’ टूट गया था. नक्सलियों ने लाइन में विस्फोट किया था. हालांकि, रेल पटरी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था. प्रतिबंधित संगठन ने झारखंड पुलिस द्वारा अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था. बोस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. यह भी पढ़ें : COVID-19: उत्तर प्रदेश के स्कूल 15 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए. इस घटना के बाद नई दिल्ली-हावड़ा लाइन पर एक दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

