एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने लगाया था 30 किलो आईईडी विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 30 किलोग्राम का शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बुधवार को बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने लगाया था 30 किलो आईईडी विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 30 किलोग्राम का शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बुधवार को बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल ने अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अरनपुर-नीलावाया मार्ग पर प्लास्टिक के बड़े डिब्बे में रखा गया यह विस्फोटक बरामद किया।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मार्ग पर बम निरोधक अभियान को दौरान मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए इस आईईडी का पता लगाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने इस विस्फोटक को नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और इलाके में पिछले कुछ सालों से चल रहे सड़क निर्माण के काम को बाधित करने के लिये नक्सली अक्सर विस्फोटक लगाते हैं।

यह वही मार्ग है जिसपर 2018 में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गए एक हमले में तीन पुलिसकर्मी और दूरदर्शन का एक कैमरामैन मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).