देश की खबरें | नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर, एक अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नक्सलियों ने जिले के जांगला थाना क्षेत्र के बारदेला गांव में पूर्व उप सरपंच घनिराम कोरसा और गोंगला गांव में गोपाल कुडियाम की बुधवार रात हत्या कर दी है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर NHRC ने योगी सरकार को दिया नोटिस.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या धारदार हथियार से की है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमों मायावती ने की मांग, कहा- केंद्र सरकार लोगों की हितों के लिए उत्तर प्रदेश में लागु करें राष्ट्रपति शासन : 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है।

राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में नक्सलियों ने पिछले लगभग एक महीने में तीन पुलिस जवानों समेत 12 लोगों की हत्या कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\