देश की खबरें | झारखंड में नक्सलियों का तांडव, लोडर और डंपर में आग लगाकर जमकर गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले की कोल नगरी पिपरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बचरा रेलवे साइडिंग में गुरुवार की देर रात पहुंचे एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर वहां कोयला लोडिंग में लगे एक लोडर व दो डंपर को आग के हवाले कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चतरा, 16 अक्टूबर झारखंड के चतरा जिले की कोल नगरी पिपरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बचरा रेलवे साइडिंग में गुरुवार की देर रात पहुंचे एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर वहां कोयला लोडिंग में लगे एक लोडर व दो डंपर को आग के हवाले कर दिया।

जिले के टंडवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष सत्यम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उग्रवादियों ने रेलवे साइडिंग पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: राहुल-प्रियंका गांधी और पायलट की सबसे ज्यादा डिमांड, मगर पार्टी असमंजस में.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनते ही बचरा साइडिंग में कार्यरत सीसीएलकर्मी व असंगठित मजदूर मौके से भाग खड़े हुए, जिसके बाद उग्रवादियों ने कोयले की भराई के लिए मौके पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया । घटना के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं सीसीएलकर्मी काफी डरे और सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट की CJI पीठ ने महाराष्ट्र से सत्तारूढ़ सरकार को हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर विचार करने का किया नेतृत्व: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नक्सलियों के तांडव की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा और एएसपी अभियान निगम प्रसाद भी घटनास्थल के लिये रवाना हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी पुष्टि की कि वाहनों के फूंके जाने की जानकारी मिली है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि घटना को पीएलएफआई के नक्सलियों ने अंजाम दिया क्योंकि पूर्व में भी इन्होंने इस रेलवे साइडिंग के कांटा घर पर बम फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\