देश की खबरें | झारखंड में नक्सली चला रहे हैं समानांतर सरकार :बाबूलाल मरांडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हाल में हुए नक्सली हमले और सिमडेगा में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर यहां भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि झारखंड में नक्सली समानांतर सरकार चला रहे हैं।

रांची, छह जनवरी भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हाल में हुए नक्सली हमले और सिमडेगा में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर यहां भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि झारखंड में नक्सली समानांतर सरकार चला रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार या तो उग्रवादियों को संरक्षण दे रही है या उग्रवादियों से डरी हुई है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का नहीं बल्कि गुंडे, माफिया और उग्रवादियों की सरकार चल रही है और हेमंत सरकार ऐसे तत्वों से घिरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि, ‘‘पुलिस को वसूली के लिए लगा दिया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।’’

उन्होंने मांग की कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं तो सत्ता छोड़ दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\