एजेंसी न्यूज

मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल हो गया है।

मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार
जमात

रायपुर, आठ मई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया है। नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला और बीजापुर जिले के डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल :सीआरपीएफ: के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए थे। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली घायल अवस्था में मिला। नक्सली के पैर में गोली लगी थी।

पल्लव ने बताया कि घायल नक्सली का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और उसे बाद में स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जरूरी दवाइयां देने के बाद छुट्टी दे दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल नक्सली की पहचान बामन मुचाकी के रूप में हुई है। वह हुर्रेपाल जनमिलिशिया का कमांडर है तथा उसके सर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि मुचाकी के खिलाफ कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).