देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले में घायल नवी मुंबई का व्यक्ति घर लौटा, लोगों ने किया स्वागत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए, नवी मुंबई निवासी सुबोध पाटिल के घर लौट आने पर उनके पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया।
मुंबई, दो मई पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए, नवी मुंबई निवासी सुबोध पाटिल के घर लौट आने पर उनके पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया।
पहलगाम आतंकी हमले में घायल होने के बाद पाटिल का कश्मीर में इलाज किया गया था।
यहां एक अधिकारी ने बताया कि पाटिल (60) बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी के साथ कामोठे इलाके में ‘रॉयल हाइट्स अपार्टमेंट’ स्थित अपने घर पहुंचे।
अधिकारी ने बताया कि दंपति का उनके पड़ोसियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल और उनकी पत्नी उन 39 पर्यटकों के समूह का हिस्सा थे, जो ‘निसर्ग पर्यटन टूर्स’ द्वारा आयोजित पहलगाम यात्रा पर आए थे।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में उनकी गर्दन में गोली लग गई थी। उस समय पाटिल चाय की एक दुकान पर थे।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहलगाम स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया और ठीक होने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई।
इस आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों सहित 26 लोग मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

