देश की खबरें | नौसेना का ‘मिग 29के’ प्रशिक्षु विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त: एक पायलट को बचाया गया, दूसरा लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु ‘मिग 29के’ लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार शाम को अभियान के दौरान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है और अन्य एक की तलाश अब भी जारी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु ‘मिग 29के’ लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार शाम को अभियान के दौरान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है और अन्य एक की तलाश अब भी जारी है।

नौसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रूसी मूल के विमान ने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरा और कल शाम करीब पांच बजे अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवात और भारी वर्षा को लेकर हुई चर्चा: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मिग-29 के प्रशिक्षु विमान 26 नवंबर को शाम पांच बजे समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पायलट सुरक्षित बच गया जबकि दूसरे पायलट कोमोडोर निशांत सिंह की तलाश जारी है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने लापता पायलट की तलाश के लिए निगरानी विमान और नौकाएं तैनात की हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने वोकेशनल कोर्सेस को व्यावहारिक, सम्मानजनक और रोजगार परक बनाने का रखा लक्ष्य.

पिछले एक वर्ष में मिग-29के तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

आईएनएस विक्रमादित्य ‘मालाबार’ सैन्य अभ्यास का हिस्सा है, जिसमें भारत, अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं हिस्सा लेती हैं।

भारतीय नौसेना के पास लगभग 45 ‘मिग -29के’ लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा है और उनमें से कुछ विमानवाहक पोत से संचालित होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now