देश की खबरें | नौसेना ने स्वाानीय लोगों के साथ 'गलतफहमी' दूर होने के बाद द्वीप पर तिरंगा फहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दक्षिण गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप पर कुछ निवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नौसेना ने एक दिन पहले कहा था कि उसने द्वीप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपनी योजना को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद रद्द कर दिया है, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने द्वीपवासियों को चेतावनी दी थी।

पणजी, 14 अगस्त नौसेना ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दक्षिण गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप पर कुछ निवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नौसेना ने एक दिन पहले कहा था कि उसने द्वीप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपनी योजना को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद रद्द कर दिया है, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने द्वीपवासियों को चेतावनी दी थी।

यह तिरंगा स्वतंत्रता के 75 वें साल के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्रालय द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच देश भर के द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना के तहत फहराया गया।

हालांकि, इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी कि साओ जैसिंटो द्वीप पर तिरंगा कब फहराया जाएगा।

गोवा में दाबोलिम के पास नौसेना के आईएनएस हंस बेस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि गोवा नौसेना क्षेत्र की एक टीम ने मंत्रालय के इस अखिल भारतीय पहल के तहत साओ जैसिंटो द्वीप सहित गोवा के द्वीपों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘जैसिंटो द्वीप पर योजना को रद्द करना पड़ा क्योंकि निवासियों ने इसका विरोध किया था।’’

साओ जैसिंटो के निवासियों ने यह स्पष्ट किया था कि उन्होंने झंडा फहराने का विरोध नहीं किया है, लेकिन उन्हें डर है कि नौसेना का कार्यक्रम इस द्वीप को केंद्र सरकार द्वारा प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण अधिनियम, 2020 के तहत भविष्य में अपने अधिकार में लेने की शुरुआत हो सकता है।

स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन्हें चेतावनी जारी की कि ‘‘भारत विरोधी गतिविधियों’’ से "सख्ती से निपटा" जाएगा। उन्होंने नौसेना से अपने निर्धारित कार्यक्रम पर आगे बढ़ने का भी अनुरोध किया था।

स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण कार्यक्रम के रद्द होने से विवाद खड़ा हो गया, लेकिन नौसेना ने स्थानीय लोगों के साथ "गलतफहमी" दूर होने के बाद आखिरकार शनिवार अपराह्न में कुछ स्थानीय लोगों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया।

नौसेना के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कल (13 अगस्त) को थोड़ी सी गलतफहमी के बाद, गोवा नौसेना क्षेत्र की एक टीम और निवासियों ने सेंट जैसिंटो द्वीप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया।’’

उन्होंने कहा कि शनिवार अपराह्न करीब 2.45 बजे झंडा फहराया गया, जिसमें निवासियों ने कार्यक्रम के दौरान नौसेना टीम के साथ राष्ट्रगान गाया।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री सावंत ने कहा था कि द्वीप पर ‘‘किसी भी कीमत पर’’ झंडा फहराया जाएगा और इस आयोजन के लिए गोवा पुलिस से नौसेना को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया था।

हालांकि अंतत: कार्यक्रम आयोजित होने के बाद सावंत ने इस पर प्रसन्नता जतायी।

समारोह की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सेंट जैसिंटो द्वीप पर स्थानीय लोगों को भारतीय ध्वज फहराने में भारतीय नौसेना के साथ शामिल होते हुए देखकर खुशी हो रही है। मुझे खुशी है, सद्बुद्धि आई। जयहिंद, देश पहले।’’

साओ जैसिंटो द्वीप आईएनएस हंसा बेस से लगभग चार किलोमीटर दूर दक्षिण गोवा में स्थित है। द्वीप पर लगभग 100 परिवार रहते हैं।

कुछ स्थानीय निवासियों ने पहले कहा था कि वे चिंतित हैं कि मुरगांव पत्तन न्यास भविष्य में इस द्वीप को नियंत्रण में ले सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\