देश की खबरें | नौसेना के पोत ने तीन मछुआरों के शव बरामद किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु तट पर विदेशी मालवाहक पोत से टकरा जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई नौका में सवार तीन मछुआरों के शव नौसेना के पोत ने शुक्रवार को तलाश अभियान के बाद बरामद कर लिए जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं।
मंगलुरु/कोच्चि, 16 अप्रैल मंगलुरु तट पर विदेशी मालवाहक पोत से टकरा जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई नौका में सवार तीन मछुआरों के शव नौसेना के पोत ने शुक्रवार को तलाश अभियान के बाद बरामद कर लिए जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं।
नौसेना ने मछुआरों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तलाश अभियान चलाया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ‘आईएनएस निरीक्षक’ ने मछली पकड़ने की नौका ‘राबाह’ में सवार तीन मछुआरों के शव बरामद कर लिए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘नौसेना के गोतोखोरों ने दिनभर गहरे पानी में (करीब 150 मीटर गहरे) तलाश अभियान चलाया और आज रात करीब आठ बजे शव बरामद किए।’’
प्रवक्ता के मुताबिक पोत के शु्क्रवार मध्य रात्रि के बाद मंगलुरु बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है ताकि शवों को मंगलुरु पुलिस को सौंपा जा सके।
उन्होंने कहा कि पोत वापस जाएगा और शनिवार सुबह बाकी छह मछुआरों की तलाश के लिए अभियान चलाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)