देश की खबरें | ईरान में फंसे भारतीयों को गुजरात लाने के लिए नौसेना का जहाज बंदर अब्बास बंदरगाह पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईरान में फंसे भारतीयों को गुजरात के पोरबंदर लाने के लिए सोमवार को नौसेना का पोत आईएनएस शार्दूल बंदर अब्बास बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दी।

जियो

अहमदाबाद, आठ जून ईरान में फंसे भारतीयों को गुजरात के पोरबंदर लाने के लिए सोमवार को नौसेना का पोत आईएनएस शार्दूल बंदर अब्बास बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दी।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से यात्रा पर लगी पाबंदी के मद्देनजर ईरान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सोमवार को नौसेना ने ‘ समुद्र सेतु अभियान’ का अगला चरण शुरू किया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: शाजापुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द और अस्पताल को सील किया गया.

गुजरात में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने बताया, ‘‘ बंदर अब्बास में भारतीयों के पोत पर सवार होने का काम शुरू हो गया है। नजदीकी बंदरगाह होने की वजह से आईएनएस शार्दूल आने वाले दिनों में वहां फंसे भारतीय को पोरबंदर बंदरगाह ले कर आएगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ इससे पहले नौसेना के पोत ‘जलाश्व’ और ‘मगर’ मालदीव एवं श्रीलंका से 2,874 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचे थे। दोनों पोतों ने क्रमश: कोच्चि और तूतीकोरिन बंदरगाह पर भारतीयों को उतारा था।’’

यह भी पढ़े | PUBG खेलने के बाद कोटा में नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार.

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आईएनएस शार्दूल पर यात्रियों के सवार होने से पहले कोरोना वायरस दिशानिर्देश के तहत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सामाजिक दूरी का अनुपालन किया गया।

पीआईबी के मुताबिक चिकित्सक और पोषाहार विशेषज्ञ जीवन रक्षक उपकरणों के साथ पोत पर उपलब्ध होंगे और यात्रा के दौरान किसी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए पोत पर ही पृथक कम्पार्टमेंट बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\