देश की खबरें | सशस्त्र बलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नौसेना ने लद्दाख में संपर्क कार्यक्रम शुरू किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने रक्षा सेवाओं में लद्दाख के युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रशासित प्रदेश के लिए बहुआयामी संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारतीय नौसेना ने रक्षा सेवाओं में लद्दाख के युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रशासित प्रदेश के लिए बहुआयामी संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार लेह में छह और सात जुलाई को विभिन्न संपर्क गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

यह कार्यक्रम ऐसे समय में शुरू किया गया है, जब पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारतीय एवं चीनी बलों के बीच सीमा विवाद जारी है।

नौसेना ने कहा, ‘‘दूरस्थ इलाकों के विकास के राष्ट्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय नौसना ने एक बहुआयामी संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है, जो केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए समर्पित है।’’

उसने एक बयान में कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा सेवाओं में लद्दाख के युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़ाना, राष्ट्र निर्माण को मजबूती देना और क्षेत्र में समुद्र संबंधी जागरुकता को बढ़ावा देना है।

इन कार्यक्रमों के तहत नौसेना का एक बैंड प्रस्तुति देगा, एक दोस्ताना फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा और एक मोटरसाइकिल एवं कार यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

एडमिरल कुमार लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा से भी मुलाकात करेंगे और युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे।

भारतीय नौसेना ने पिछले साल भी पूर्वोत्तर में इसी प्रकार की संपर्क गतिविधियां की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू