Navy Cook Missing: नौसेना का रसोइया महाराष्ट्र के उरण से लापता
नौसेना का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ में आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 11 नवंबर नौसेना का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ में आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेशकुमार के रूप में की गई है जो 3 नवंबर की सुबह तैरने के लिए उरण स्थित अपने घर से निकला था।
उन्होंने कहा कि जब विशाल घर नहीं लौटा, तो उसके अभिभावक उरण पुलिस थाने पहुंचे और उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 3 नवंबर को विशाल सुबह 10 से 11 बजे के बीच उरण में स्वीमिंग पूल परिसर में था। उसने वहां से अपनी मां को फोन किया था और उससे बात भी की थी।
जांच अधिकारी, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध गिजे ने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और विशाल के मोबाइल टॉवर की लोकेशन के अनुसार उसे आखिरी बार पनवेल रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जो कि उरण से 25 किमी दूर है।
उन्होंने कहा कि पनवेल स्टेशन के बाद विशाल का पता नहीं चल पाया। उरण छोड़ने के एक दिन पहले उसने 70,000 रुपए का वित्तीय लेनदेन किया था।
उन्होंने कहा कि नौसेना पुलिस करंजा ने भी जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

