नयी दिलली, 19 दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार बैंकाक में एक अहम समुद्री सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। इस सम्मेलन का मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार करना है।
एडमिरल कुमार आठवें हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) सम्मेलन में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय नौसेना ने 2008 में हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में आईओएनएस का विचार रखा था।
एक अधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करता है।
आईओएनएस के पहले संस्करण का आयोजन 2008 में दिल्ली में किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि आईओएनएस देशों के बीच समुद्री सहयोग और समझ को बेहतर बनाने के लिए सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बातचीत भी होती हैं।
अधिकारी ने कहा कि भारत 2025-27 के लिए आईओएनएस की अध्यक्षता संभालेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY