विदेश की खबरें | नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार चार दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग बढ़ाना है।
कोलंबो, 13 दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग बढ़ाना है।
इससे पहले दिन में जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय नौसेना का स्वदेशी आईएनएस ‘सह्याद्री’ भी नौसेना प्रमुख की यात्रा के मद्देनजर कोलंबो के बंदरगाह पर पहुंचा।
यह पोत श्रीलंकाई नौसेना के साथ प्रशिक्षण में शामिल होगा और दोनों देश समुद्री साझेदारी अभ्यास करेंगे।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा कि एडमिरल कुमार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल निशांथा यू. के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया कि एडमिरल कुमार की यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच मजबूत संबंधों और घनिष्ठ सहयोग का प्रतीक है। इसमें कहा गया है कि इस यात्रा से दोनों देशों के मौजूदा द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को और मजबूती मिलेगी।
एडमिरल कुमार श्रीलंका के त्रिन्कोमाली स्थित ‘नेवल एंड मैरीटाइम अकादमी (एनएमए) के ‘पासिंग आउट’ परेड में मुख्य अतिथि होंगे।
गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख की इस यात्रा से महज चार महीने पहले ही चीन का एक जासूसी जहाज श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पर रुका था, जिसे लेकर भारत और श्रीलंका के बीच कूटनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)