देश की खबरें | नवी मुंबई की महिला ने दो लोगों पर लगाया बलात्कार का आरोप; एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 12 अप्रैल महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एपीएमसी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में 31 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। वह एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती हैं।
एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि खारघर की रहने वाली महिला ने बताया कि जून 2022 में तुर्भे इलाके के एक होटल में वह आरोपी विजय चौधरी उर्फ विरजीभाई महियाल और सद्दाम नामक व्यक्ति से मिली थी।
उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे कथित तौर पर नशीला पेय पदार्थ दिया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अपराध करने के इरादे से किसी व्यक्ति को जहर या कोई हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
अधिकारी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिले के 45 वर्षीय महियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सद्दाम की तलाश की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि महिला ने पुलिस के पास देर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

