एजेंसी न्यूज

नवी मुंबई पुलिस ने नशीले पदार्थों से निपटने के लिए बंद फैक्ट्रियों पर नजर रखने का निर्देश दिया

हाल में मुंबई में मादक पदार्थ जब्ती के कई मामले सामने आने के बाद नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि वे शहर में बंद पड़ी फैक्ट्रियों पर नजर रखें ताकि वहां नशीले पदार्थों का निर्माण न हो.

नवी मुंबई पुलिस ने नशीले पदार्थों से निपटने के लिए बंद फैक्ट्रियों पर नजर रखने का निर्देश दिया
मुंबई पुलिस I फाइल फोटो (Photo Credits: Facebook)

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितंबर : हाल में मुंबई में मादक पदार्थ जब्ती के कई मामले सामने आने के बाद नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि वे शहर में बंद पड़ी फैक्ट्रियों पर नजर रखें ताकि वहां नशीले पदार्थों का निर्माण न हो.

नशीले पदार्थों पर बनी जिला स्तर की समिति की बुधवार की बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि नवी मुंबई में उरण और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में कई कंटेनर आते हैं और उन्होंने नशीले पदार्थों की किसी भी आवाजाही को रोकने के लिए तटरक्षक बल को उन पर नजर रखने के लिए कहा. यह भी पढ़ें : ड्रीम सिटी परियोजना पूरी होने के बाद सूरत हीरा व्यापार में विश्व का सुविधाजनक केंद्र बनेगा: मोदी

सिंह ने अधिकारियों को यह जांचने का भी निर्देश दिया कि क्या नवी मुंबई नगर निगम सीमा में औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक कारखानों में नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित दवा एमडी की एक बड़ी खेप हाल में मुंबई में जब्त की गई थी और अधिकारियों को यह जांचना चाहिए कि क्या इन दवाओं का निर्माण नवी मुंबई में रासायनिक और फार्मेसी इकाइयों में किया जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).