Salman Khan Firing Case: नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया
नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया.
मुंबई, 16 अक्टूबर : नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया.
अधिकारी ने बताया कि सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है और बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने इस साल जून में दावा किया था कि उसने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश किया है. यह भी पढ़ें : ओडिशा: महिला ने पांच वर्षीय सौतेले बेटे को कुएं में फेंका, गिरफ्तार
पुलिस ने सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस जाते समय निशाना बनाये जाने का दावा किया था. अप्रैल 2024 में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी के बाद यह घटनाक्रम हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

