देश की खबरें | नवी मुम्बई पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुम्बई पुलिस ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर कम से कम 23 लोगों से एक करोड़ रूपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी में गुजरात के वड़ोदरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे (महाराष्ट्र) , 21 नवंबर नवी मुम्बई पुलिस ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर कम से कम 23 लोगों से एक करोड़ रूपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी में गुजरात के वड़ोदरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को दिलीप कुमार जगदीश प्रसाद सिन्हा को वड़ोदरा से पकड़ा।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: ‘लव जिहाद’ कानून को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने BJP को घेरा, कहा- कई बीजेपी के नेताओं के परिवार में अंतरधार्मिक विवाह हुआ, उसका क्या?.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रवीण पाटिल ने बताया कि खाघार पुलिस की शिकायत के आधार पर सितंबर, 2018 में आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) एवं भादंसं की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि सिन्हा ने रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर उससे कई बार पैसे ऐंठे और बाद में उसने उसे फर्जी नियुक्त पत्र भी जारी किया।

यह भी पढ़े | BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा – अलगाववादियों का हौसला बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का बन गए हिस्सा.

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने इसी तरह अन्य 22 लोगों को भी ठगा और एक करोड़ से अधिक की राशि ऐंठ ली। पुलिस के मुताबिक सिन्हा पिछले दो साल से फरार था और इसी महीने उसका ठिकाना वड़ोदरा में होने का पता लगा।

अधिकारी का कहना है कि जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी गुजरात और झारखंड के भी कई लोगों को चूना लगा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\