देश की खबरें | नवीन पटनायक, बीजद सांसदों के साथ द्रौपदी मुर्मू से मिले, बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी पार्टी के सांसदों के साथ रविवार को द्रौपदी मुर्मू से मिले और राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्हें बधाई दी।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी पार्टी के सांसदों के साथ रविवार को द्रौपदी मुर्मू से मिले और राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्हें बधाई दी।

मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और राज्य में बीजद-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 18 जुलाई को हुए चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को पद की शपथ लेंगी।

मुख्यमंत्री के साथ आए बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में अभूतपूर्व जीत पर पटनायक ने मुर्मू को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

चुनाव में समर्थन के लिए मुर्मू ने पटनायक को धन्यवाद दिया।

देश की अगली राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए पटनायक ने मुर्मू को ओडिशा की बेटी बताया और कहा कि चुनाव में उनकी जीत राज्य में सभी के लिए गर्व का विषय है। देश की पहली नागरिक बनने तक की मुर्मू की यात्रा को पटनायक ने प्रेरक और देश में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बताया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को 64 फीसदी वोट मिले थे। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा खड़े थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाली बीजद पहली पार्टी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\