खेल की खबरें | नवदीप सैनी के कंधे का स्कैन किया जायेगा: बीसीसीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपने बायें कंधे की चोट की स्थिति जानने के लिये स्कैन कराना पड़ेगा। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लग गई थी।

कोलंबो, 29 जुलाई भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपने बायें कंधे की चोट की स्थिति जानने के लिये स्कैन कराना पड़ेगा। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लग गई थी।

सैनी ने मैच में एक भी ओवर नहीं किया था । उन्हें श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर में कंधे पर चोट लगने के बाद मैदान से बाहर ले जाना पड़ा ।

दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को तीसरे मैच के लिये अंतिम एकादश से बाहर रखा गया है और यह देखना होगा कि यह चोट खरोंच मात्र है या फिर गंभीर है जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना पड़ सकता है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘नवदीप सैनी का कंधा श्रीलंका के खिलाफ 28 जुलाई को दूसरे टी20 के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गया था। उन्हें चोट की स्थिति पता करने के लिेय स्कैन कराना पड़ सकता है। मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है। ’’

कृणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भारत के आठ खिलाड़ी पृथकवास में थे । भारतीय टीम चार विकेट से मुकाबला हार गई।

भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ नवदीप के मामले में मेडिकल टीम नजर रखे हुए है । हम हालात का आकलन करेंगे और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे । फैसला लेने पर चयनकर्ताओं और कोच को बता दिया जायेगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी