देश की खबरें | नौसेना के कमांडरों की तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, समुद्री सुरक्षा परिस्थितियों की होगी समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन समुद्री सुरक्षा सरंचना की गहराई से समीक्षा के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी गतिरोध पर भी चर्चा होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन समुद्री सुरक्षा सरंचना की गहराई से समीक्षा के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी गतिरोध पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार बेंगलुरु में स्थापित की जाएगी गणेश जी की प्रतिमा, हर वार्ड में सिर्फ एक मूर्ति स्थापित करने की अनुमति: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में नौसेना की युद्ध तैयारियों के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत के सुरक्षा हित संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां पर चीन तेजी से अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हिंद महासागर में चीन सहित सभी सुरक्षा चुनौतियों पर इसमें चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े | Baramulla Terror Attack: बिहार के शहीदों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान, नौकरी व 36-36 लाख देगी राज्य सरकार.

उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद के बाद चीन को स्पष्ट संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना ने हिंद महासगार क्षेत्र के अग्रिम मोर्चों पर युद्धपोतों और पनडुब्बियों की तैनाती की है।

भारतीय नौसेना द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘उत्तरी सीमा पर हाल में हुई घटनाओं और कोविड-19 महमारी की वजह से उत्पन्न अभूतपूर्व चुनौतियों की पृष्ठभूमि में सम्मेलन का बहुत महत्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\