एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस को रोकने के लिए नाटो की सैन्य अभ्यास करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विमान, टैंकों, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के साथ ये अभ्यास फिनलैंड, पोलैंड, उत्तर मेसीडोनिया और एस्टोनिया-लातविया सीमा पर होंगे। इसमें नाटों और संयुक्त अभियान बल के सैनिक शामिल होंगे। संयुक्त अभियान बल में गैर नाटो सदस्य फिनलैंड और स्वीडन शामिल हैं।

विदेश की खबरें | रूस को रोकने के लिए नाटो की सैन्य अभ्यास करने की योजना

विमान, टैंकों, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के साथ ये अभ्यास फिनलैंड, पोलैंड, उत्तर मेसीडोनिया और एस्टोनिया-लातविया सीमा पर होंगे। इसमें नाटों और संयुक्त अभियान बल के सैनिक शामिल होंगे। संयुक्त अभियान बल में गैर नाटो सदस्य फिनलैंड और स्वीडन शामिल हैं।

ब्रिटेन की फील्ड सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राल्फ वुडीसे ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटिश सेना के पेशेवर रवैये, प्रशिक्षण और चुस्ती के साथ इस तैनाती से ऐसे स्तर पर आक्रामकता रोकी जाएगी जो इस सदी में यूरोप में देखी नहीं गयी है।’’

फिनलैंड में इस सप्ताह तैनातियां शुरू होंगी, जहां अमेरिका, ब्रिटेन, एस्टोनिया और लातविया के सैनिक ‘एक्सरसाइज ऐरो’ में भाग लेंगे। इसके साथ ही इस हफ्ते करीब 4,500 सैनिक ‘एक्सरसाइज स्विफ्ट रिस्पॉन्स’ में भाग लेंगे। इस अभियान में अमेरिका, ब्रिटेन, अल्बानिया, फ्रांस और इटली की सेनाएं शामिल होंगी।

अगले महीने नाटो के 18,000 सैनिक एस्टोनिया-लातविया सीमा पर ‘एक्सरसाइज हेडगेहोग’ में भाग लेंगे। मई के अंत में करीब 1,000 ब्रिटिश सैनिक पोलैंड में ‘एक्सरसाइज डिफेंडर’ के लिए 11 अन्य देशों की सेनाओं के साथ शामिल होंगे।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, ‘‘यूरोप की सुरक्षा कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही। इन अभ्यासों में हमारे सैनिक नाटो के सहयोगियों और साझेदारों की सेनाओं के साथ शामिल होंगे।’’

ब्रिटेन रूसी सैनिकों द्वारा यौन हिंसा समेत युद्ध अपराधों की खबरों की जांच करने में स्थानीय प्राधिकारियों की मदद करने के लिए यूक्रेन में विशेषज्ञों का एक दल भेज रहा है।

अन्य घटनाक्रम :

बर्लिन : जर्मनी की सरकार ने यूक्रेन की राजधानी में बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव की यात्रा के दौरान कीव पर रूस के मिसाइल हमले की निंदा की।

सरकार के प्रवक्ता वोल्फगैंग बुचनर ने शुक्रवार को बर्लिन में पत्रकारों से कहा, ‘‘जर्मनी विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के वार्ता के लिए कीव की यात्रा करने के दौरान वहां पर रूस के मिसाइल हमले की निंदा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले ने विश्व समुदाय की एक बार फिर आंखें खोल दी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई सम्मान नहीं करती है।’’

अमेरिका के वित्त पोषण वाले प्रसारणकर्ता रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी ने कहा कि रूस के मिसाइल हमले में उसका एक पत्रकार मारा गया। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने बताया कि हमले में 10 लोग घायल हुए हैं।

हमले के बारे में रूस ने कहा कि इसमें कीव में एक रक्षा फैक्टरी में ‘‘उत्पादन इमारतें नष्ट’’ हो गयी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने ‘‘उच्च सटीकता वाले और लंबी दूरी से मार करने वाले हथियारों’’ का इस्तेमाल यूक्रेन की राजधानी स्थित आर्टेम फैक्टरी को निशाना बनाने के लिए किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).