विदेश की खबरें | नाटो प्रमुख ने अफगानिस्तान से सैनिकों की जल्द वापसी की संभावना खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को परामर्श देने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए युद्धग्रस्त क्षेत्र में नाटो के लगभग 10,000 सैनिक मौजूद हैं। इसमें अमेरिकी बलों की संख्या बहुत अधिक नहीं है लेकिन यदि अमेरिका की ओर से परिवहन, साजो-सामान तथा अन्य प्रकार की मदद नहीं मिलती है तो नाटो के लिए अपने अभियान जारी रखना कठिन हो जाएगा।

अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को परामर्श देने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए युद्धग्रस्त क्षेत्र में नाटो के लगभग 10,000 सैनिक मौजूद हैं। इसमें अमेरिकी बलों की संख्या बहुत अधिक नहीं है लेकिन यदि अमेरिका की ओर से परिवहन, साजो-सामान तथा अन्य प्रकार की मदद नहीं मिलती है तो नाटो के लिए अपने अभियान जारी रखना कठिन हो जाएगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2020 में तालिबान के साथ किए गए समझौते पर विचार कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाने की समयसीमा एक मई तय की गई है। वाशिंगटन में मांग उठ रही है कि सैनिकों की वापसी को फिलहाल के लिए टाल दिया जाए या फिर छोटे एवं खुफिया अमेरिकी बल की देश में मौजूदगी बनाए रखने के लिए समझौते पर फिर से बातचीत हो।

नाटो समूह के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद स्टोलनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में हमारी मौजूदगी परिस्थितियों पर निर्भर करती है। तालिबान को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होगी।’’

इस बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी मौजूद थे।

स्टोलनबर्ग ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा यह है कि तालिबान को हिंसा रोकनी होगी तथा अल कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय अंताकवादी संगठनों को मदद देना बंद करना होगा। हमारी वापसी वहां से उचित समय पर ही होगी और ध्यान इस बात पर केंद्रित होगा कि हम शांति वार्ता को किस तरह समर्थन दे सकते हैं।’’

नाटो के 30 सदस्य देशों में से किसी की भी सरकार ने भी सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है कि सैनिकों की वापसी के लिए सुरक्षा हालात सही हैं। कई सहयोगी देश वहां सैनिकों को लंबे समय तक बनाए रखने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं बर्शत अमेरिका इसके लिए अनुरोध करे।

रक्षा मंत्रियों के बीच बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के बारे में और व्यापक चर्चा होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\