विदेश की खबरें | नाटो ने सदस्य देशों से यूक्रेन को और हथियार देने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री ब्रसेल्स में एक बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं।

नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री ब्रसेल्स में एक बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं।

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ‘‘ मैंने सहयोगियों से कई अलग-अलग प्रकार की प्रणालियां दे कर और मदद करने का आग्रह किया है, हल्के हथियारों के साथ-साथ भारी हथियार भी प्रदान किए जाएं।’’

स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो के सदस्य देश, यूक्रेन को कई तरह के हथियार और अन्य आवश्यक आपूर्ति कर रहे हैं, तथा ये 30 सहयोगी और अधिक मदद कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मदद एक संगठन के तौर पर नाटो नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यूक्रेन खुद को बचाने के लिए युद्ध लड़ रहा है, इसलिए खुद को बचाने और हमला करने वाले हथियारों के बीच अब कोई भेद नहीं रह गया है।’’

स्टोल्टेनबर्ग ने जोर देकर कहा कि नाटो के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि उसे रूस के साथ व्यापक युद्ध में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ नाटो युद्ध में सेना नहीं भेज रहा है। इस संघर्ष को यूक्रेन से आगे ना बढ़ने देना, इसे और घातक तथा विनाशकारी ना होने देना भी हमारी जिम्मेदारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी